होली एक्सप्रेस नामक अखबार और बेटी हई वरदान पुस्तक का हुआ विमोचन

सारण/मशरक।
होली विशेषांक अखबार विमोचन के कार्यक्रम के दौरान पत्रकार, बुद्धिजीवी, कवि और समाजसेवी को सम्मानित किया गया । प्रत्येक वर्ष की भांति होली एक्सप्रेस नामक विशेष वार्षिक अखबार और बेटी हई वरदान नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर जिले के नामचीन बुद्धिजीवी व पत्रकार, कवि, समाजसेवी को अंगवस्त्र स्वरुप शॉल भेंट कर के सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो प्रमेन्द्र रंजन , विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, सर्किल इस्पेक्टर मशरक उदयप्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मशरक राजेश कुमार, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर प्र. सिंह, डाॅ. जयकांत सिंह जय के उपस्थिति में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सारण समेत मशरक की गौरवशाली परंपरा को इस आयोजन ने गौरवांवित करने का कार्य किया है। उन्होंने इसे कारवां की शक्ल देने के लिए आयोजक कर्ता पत्रकार दिनेश कुमार सिंह एवं टिम को बधाई दी। वहीं शिक्षाविद व प्राचार्य प्रमेन्द्र रंजन सिंह, पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, पुलिस निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने समाज में विशेष योगदान रखने वालें लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बेटी हई वरदान के लेखक शुभनारायण सिंह शुभ को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को भोजपुरी धुन के नामचीन हस्तियों में शुमार जिले के कलाकार उदय नारायण सिंह, जिला पार्षद व लोक गायिका पुष्पा सिंह, हास्य व्यंग्य कलाकार सतेंद्र दूरदर्शी, कुमार सानु, देव कुमार सिंह, पवन बिहारी, अमित तिवारी, मनिष मशरखिया की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में
बतौर अतिथि प्राचार्य प्रमेन्द्र रंजन सिंह, पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, पूर्व लोक अभियोजक अजीत कुमार सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कवि व पूर्व प्राचार्य रामजीवन सिंह जीवन,भोजपुरी के प्रोफेसर जयकांत सिंह जय, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह, भाजपा नेता हरनरायण सिंह, समाजसेवी जितेंद्र सिंह तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, समिति सदस्य पप्पु सिंह सिग्रीवाल, अजय सिंह, बिजु मुनी, चंद्रकेत सिंह, रोहित कश्यप, डा. पीके परमार, संतोष कुमार सिंह, पंकज यादव, रजनीश तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments