पश्चिम चम्पारण  ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
   धनकुटवा पंचायत के नरकटिया गाँव में गुरूवार की शेष रात्रि आग लगने से एक आवासीय समेत दो घर जलकर राख हो गये।आग नन्दू चौधरी के मवेशी घर में मच्छड से बचाव को लेकर किये गये अलाव से लगने की बात बतायी गई है।इस घटना में नन्दू चौधरी का मवेशी घर व आवासीय घर समेत मुन्ना चौधरी का भुसौली भी जलकर भस्म हो गया।आवासीय घर में रखे वर्तन,विछावन, कपड़ा, तीन हजार नगद, चावल,गेहूँ आदि सहित मवेशी घर में बल्ले एक भैस,एक गर्भवती बकरी झुलस कर मर गये।मवेशियों को बचाने गये गृहस्वामी नन्दू चौधरी हल्का झुलसकर घायल हो गये।घटना की सूचना पर सरपंच पति राजू सोनी,संजय मिश्र आदि ने घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित परिवार को भाजपा बंधाया।घटना की सूचना गोपालपुर थाना सहित अंचल कार्यालय को भेजा गया है।