छपरा (सारण) । बुधवार की सुबह सारण जिले के मसरख रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मसरख पूरब टोला निवासी विश्वनाथ सिंह का पुत्र गोविंदा कुमार सिंह बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि युवक सुबह शौच के लिए मसरख रेलवे ढाला के समीप गया हुआ था तभी छपरा कचहरी से थावे जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा देखते ही देखते वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई ।