
परिवर्तनकारी शिक्षक संघ का अभिनन्दन समारोह सह आम सभा 31 जुलाई को
छपरा: आगामी 31 जुलाई को स्थानीय जिला स्कूल के प्रांगण में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा. आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. साथ ही उस दिन नगरपालिका चौक पर सभा का आयोजन भी किया जाएगा.
इस आशय की जानकारी देते हुए परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिला सचिव संजय कुमार राय ने बताया कि आगामी 31 जुलाई को जिला स्कूल परिषर में जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है.जिसमे जिले के 20 प्रखंडों में कार्यरत नियोजित शिक्षक अपने नेता के अभिनन्दन के लिए हजारों की संख्या में एकत्रित हो रहे है.
श्री राय ने बताया कि दोपहर एक बजे जिला स्कूल परिसर में जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा. यही से गाजे बाजे के साथ जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह नगरपालिका चौक पर पहुंचेगे जहाँ एक सभा का आयोजन किया जाएगा.
श्री राय ने कहा कि अभिनंदन समारोह में जिले के 20 प्रखंड से 10 हजार शिक्षक भाग ले रहे है. नगरपालिका चौक पर शिक्षक अपने चहेते नेता का अभिनंदन करने के साथ अपने हक और हकूक के लिए आवाज को भी बुलंद करेंगे.
उन्होंने कहा कि सरकार ने निहत्थे नियोजित शिक्षक जो अपने हक के लिए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे उनपर लाठियां बरसाई गयी, उनपर पानी की बौछार कर उन्हें घायल कर दिया.जब इतने से भी उनका मन नही माना तो चिन्हित कर कुछ लोगो की गिरफ्तारी की गई और उनपर बिना वजह मुकदमा दर्ज किया गया. सरकार की इस शिक्षको पर दमनकारी करवाई और उनके मान सम्मान पर किये गए हमले को शिक्षक नही भूलेंगे.
सरकार अपनी हठधर्मिता को छोड़ शिक्षको की मांग को पूरा करे अन्यथा शिक्षक एकजुट है और आगामी चुनाव में आने बल का प्रदर्शन करने को तैयार है. समय है सरकार नीति बदले शिक्षको को उनका हक दे.
उन्होंने बताया कि अभिनंदन समारोह और आम सभा आयोजन की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों को दे दी गयी है.
इस दौरान मुकेश कुमार, राजू सिंह, सुनील सिंह, विनोद राय, संजय राय, बबलू सिंह, अभय सिंह, सुमन प्रसाद, सूर्यदेव सिंह, राकेश रंजन सहित कई शिक्षक मौजूद थे.




Recent Comments