मढ़ौरा(सारण). थाना क्षेत्र के टेहटी में दरवाजे पर खड़ी बाइक पर अज्ञात द्वारा जान मारने की धमकी भरा पत्र रख देने से एक परिवार डरा सहमा है.इसको लेकर टेहती बिन टोली गांव के राम लगन महतो का पुत्र सचेन्द्र महतो ने एक लिखित आवेदन थाने में देकर पड़ताल करने की गुहार लगाई है. दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 20 नवंबर की सुबह दरवाजे पर लगी बाइक के कैरियर पर एक कागज अज्ञात ब्यक्ति द्वारा ईंट से दाब कर रख दिया गया था, जिसमे दस से पंद्रह दिनों में जान से मार देने की धमकी दी गई है. इसलिए इसकी जांच पड़ताल कर पुलिस से करवाई करने की गुहार लगाई गई है.