Θ बेतिया – आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय इकाई के द्वारा नवनियुक्त प्राचार्य महोदय से मिलकर सौंपा गया 5 सूत्री मांग का ज्ञापन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय इकाई के द्वारा नवनियुक्त प्राचार्य महोदय से मिलकर 5 सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा।कॉलेज अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव ने कहा की महाविद्यालय में फैले भ्रष्टाचार, कूव्यवस्था,एवं शैक्षणिक अराजकता को लेकर अभाविप कॉलेज इकाई के द्वारा अभी तक दो बार मांग पत्र सौंपा गया है। जिसमें पूर्व के प्राचार्य द्वारा कुछ तो मांगे मान ली गई ,और कुछ मांगे ज्यों का त्यों ही रह गया।ऐसे में आपको प्राचार्य बनने से हमें लगता है कि हमारी निम्न मांगों को जरूर माना जाएगा ।हमारी निम्न मांगे है जो इसप्रकार है:-जिसमे बहुत दिनों से साफ-सफाई के अभाव में बंद पड़े शौचालय का नियमियत सफाई करवाना,बड़ा महाविद्यालय होने के वाबजूद शुद्धपेजल का अभाव है जगह-जगह पेयजल की समुचित व्यवस्था करने,महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा के लिये समुचित व्यवस्था करने,सभी क्लास की नियमियत पढ़ाई जल्द चालू करवाने,व्यसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों को ध्यान में रख कैंपस प्लेसमेंट की समुचित व्यवस्था करने सम्बंधित था।

मौके पर प्रतिनिधिमंडल में विश्वविद्यालय सीनेटर धंरंजन कुमार गुड्डू,विभाग संगठन मंत्री दीपक कुमार,अभिषेक कुमार,कॉलेज मंत्री संजय यादव भी थे।नवनियुक्त प्राचार्य महोदय से मिलकर उनको शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की उनके नेतृत्व में महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास होगा।




Recent Comments