
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
फतेहपुर शेखावाटी, सितंबर। अणुव्रत विश्वभारती द्वारा संचालित अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र फतेहपुर शेखावाटी के तत्वाधान में अणुव्रत उद्बबोधन सप्ताह के तहत रविवार को दूसरे दिन जीवन विज्ञान दिवस श्री चंद्रा राम गुर्जर स्मृति समाज सेवा संस्थान के प्रेक्षा हॉल में आयोजित किया गया। जीवन विज्ञान दिवस समारोह के मुख्य अतिथि श्री यादे शक्ति सेना सेवा संस्थान जिला सीकर के जिला अध्यक्ष सुभाष जालंधरा ने कहा कि जीवन विज्ञान सर्वश्रेष्ठ विज्ञान है। जीवन विज्ञान मानव निर्माण की सर्वश्रेष्ठ कृति है। विशिष्ट अतिथि प्रखर समाजसेवी सोमनाथ नायक ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में जीवन विज्ञान का अध्ययन जरूरी है। व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी समाज भी स्वस्थ होगा। वर्तमान पीढ़ी में जीवन विज्ञान का पाठ लागू होना चाहिए। पूर्व पार्षद विक्की नायक ने कहा कि जीवन विज्ञान विद्यार्थियों को ही नहीं बल्कि अभिभावक के लिए भी उपयोगी है। जीवन विज्ञान व्यक्ति को सुंदर बनाता है।
123अध्यक्षता करते हुए श्री चंद्रा राम गुर्जर स्मृति सेवा संस्थान के संस्थापक बजरंग गुर्जर ने कहा कि जीवन विज्ञान पुस्तक स्कूलों के पुस्तकालयों में रहनी चाहिए। प्रत्येक विद्यालय में जीवन विज्ञान क्लब की स्थापना होनी चाहिए। जीवन विज्ञान में बताए गए प्रयोगों को विद्यार्थियों को करते रहना चाहिए। प्रयोग करने से ही परिवर्तन संभव है। इसलिए जीवन विज्ञान का प्रशिक्षण का कैंप गांव में भी लगाना चाहिए। जीवन विज्ञान दिवस समारोह का संचालन करते हुए आचार्य महाप्रज्ञ अहिंसा प्रशिक्षण पुरस्कार प्राप्त अहिंसा प्रशिक्षक एवं अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी सतीश शांडिल्य ने आचार्य तुलसी आचार्य महाप्रज्ञ के आवेदनों को बताया तथा आदर्श विद्या मंदिर के छात्र नवीन गुर्जर ने महाप्राण ध्वनि का प्रयोग कराया। इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष श्री चंद्रा राम गुर्जर स्मृति समाज सेवा संस्थान के संस्थापक बजरंग गुर्जर ने डायरी और कलम देकर अतिथियों को सम्मानित किया।




Recent Comments