
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
रहुई( नालन्दा ) चुनाव आयोग के ज़िला ब्रांड ऐंबेसडर आशुतोष कुमार मानव ने प्रखंड के भागन विगहा में चुनावी चौपाल लगाकर वोटरों को मतदान के प्रति जागरुक किया. अभियान में उनके साथ शामिल शिक्षाविद राकेश बिहारी शर्मा एवं गणेश गुप्ता तथा अन्य ने मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले ३ नवम्बर को सभी लोग बूथ पर मास्क लगाकर जाएँ और अपने सबसे बड़े संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करके देश के लोकतंत्र को मज़बूत बनाएँ. श्री शर्मा ने ख़ासकर युवा वोटरों से मतदान के दिन बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की. चौपाल में शामिल ग्रामीणों एवं युवाओं ने क़ोरोना काल में सचेत रहते हुए मतदान केंद्र जाकर अपना अपना मत देने का संकल्प लिए तथा आस पास
के लोगों को भी वोटिंग के प्रति प्रेरित करने की बात कही. इस दौरान चुनाव आयोग के ज़िला स्वीप आइकॉन श्री मानव ने स्वीप के तहत पूरे ज़िले में चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान में लोगों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया .




Recent Comments