*हरखपुरा में सूर्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अखण्ड अष्टयाम आयोजित*
तरैया।24.04.2019
प्रखण्ड के हरखपुरा गाँव मे सूर्य मंदिर का निर्माण किया गया।जिसका प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।उसके बाद नगर भ्रमन यात्रा निकाला गया।फिर बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी।जो मंदिर परिसर से चलकर पानापुर मथुरा धाम तक गया जहाँ से जलभरी किया गया।पीला वस्त्र धारण कर सैकड़ो महिलाओं और पुरूषों ने कलस यात्रा में भाग लिया।उसके बाद गोपालगंज से आये आचार्य अभिनव सिद्धान्त कान्हा जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ हुआ।जिसमें मुख्य रूप से पंकज बाबा, डॉ मजिस्टर राय व अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।