प्रसादी परसौना गंडक दियारा क्षेत्र में चल रहे अवैध अंग्रेजी शराब निर्माण भट्टी पर छापा

परसा-सूबे में पूर्ण शरब बंदी के बाद भी अबैध रूप से चल रही शराब की धंधा पर अंकुश लगाने के उदेशय से होली के पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के प्रसादी परसौना गंडक दियारा क्षेत्र में चल रहे अवैध अंग्रेजी शराब निर्माण भट्टी पर एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार द्वारा स्थानीय पुलिस बल तथा एसटीएफ पुलिस बल के साथ छापेमारी किया गया।छापेमारी के लिए जाती पुलिस बल को देख बैशाली और स्थानीय धंधेबाज नाव की सहयोग से बैशाली के तरफ भागने में सफल रहा।छापेमारी में पुलिस ने अबैध शराब निर्माण स्थल से 375 एमएल का 76 बोतल तथा180 एमएल का 140 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ रैपर मशीन प्लास्टिक का खाली बोतल ढक्कन अंग्रेजी शराब बनाने वाले तरल पदार्थ के साथ अंग्रेजी शराब बनाने वाले समाग्री बरामद किया गया।छापेमारी में बरामद शराब के उपरांत उत्पाद अधिनियन छः धंधेबाज पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया।प्राथमिकी में वैशाली जिले का लालगंज थाना क्षेत्र के रामजन्म राय विनोद राय तथा थाना क्षेत्र के परसौना गाँव निवासी सोनू राय रवीन्द्र राय छेदी राय मंजय राय का नाम शामिल है।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर करवाई किया गया।धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।पुलिस धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।छापेमारी में टीम में अनि सुरेश कुमार सिंह उमाकांत यादव तथा एसटीएफ प्रभारी पुअनि विनोद कुमार के साथ दर्जनों एसटीएफ पुलिस बल शामिल थे।