सीवान :भाजयुमो की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान :
सदर प्रखंड के पचलखी पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को भाजयुमो सिवान सदर पश्चिमी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विनोद प्रत्यूष की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर जाकर 10 युवाओं
को संगठन से जोड़कर कमल क्लब बनाना है। इस दौरान कमल क्लब का संयोजक डॉ. विनय विकास एवं सह संयोजक राजेश कुशवाहा को बनाया गया। इस मौके पर विकास कुमार गुड्डू, रामाधार तिवारी, आनंद वर्मा, दीपू पांडेय, सुनील सिंह, बीडीसी सदस्य सुनील कुमार, प्रमोद सिंह, डॉ. विकास कुमार, कुंदन सोनू, अभिषेक कुमार, अजय कुमार, मुकेश सोनी, जयप्रकाश राय, प्रभुराम सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments