Θ बेतिया :– संजय ने किया अपने गुरु का नाम रौशन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा का रिजल्ट आज शनिवार को घोषित किया गया हैं।
उसी के साथ बेतिया शहर के संत जेवियर स्कूल के 12वी का छात्र संजय कुमार द्वारा फिजिक्स में 90% अंक लाकर अपने गुरु “प्रेम वाजपेयी” जी का नाम भी रौशन किया।

क्योंकि संजय कुमार “प्रेम वाजपेयी” जी के कोचिंग में फिजिक्स पढ़ा करता था, और पढ़ने में भी बहुत अच्छा था। और संजय कुमार ने अपनी काबलियत को आज साबित भी कर दी है, आज प्रेम वाजपेयी जी और संजय कुमार दोनों ही बहुत खुश नजर आये। जो की तस्वीर में साफ साफ नजर आ रहा है।

प्रेम वाजपेयी जी ने दैनिक खोज खबर टीम को बताया की लगन और चाह हो तो अच्छे अंक कोई भी ला सकता है, लेकिन मेहनत करनी होगी। ये कोई नई बात नहीं की मेरे कोचिंग में सिर्फ संजय ने ही अच्छे अंक लाये है, लगभग हर साल मेरे कोचिंग में औरों ने भी मेहनत करके अच्छे अंक प्राप्त किये है।