योगापट्टी:– ईद पर्व हषो उल्लास के साथ मनाया गया ।
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापट्टी प्रखंड के पिपरा नौरंगीया में मुस्लिम ने महा पर्व ईद उल फ़ितर प्रखंड में आज धूम धाम से मनाया गया पिपरा में यह अद्भुत नज़ारा देखने के काबिल था इलाके विभिन्य गावँ में ईद की नमाज़ अदा की गयी और देश में अम्न शांति स्थापित होने एवं हिन्दू मुस्लिम भाई चारे के लिए दुआ की गयी । पिपरा मदरसा में 8 बजे जगीरहा में 8:30 बजे नलपुर की ईदगाह में प्रात 8: 30 बजे नमाज़ अदा की गयी ,योगापट्टी थाना एवं नवलपुर थाना के प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस बल के साथ ईदगाह पे दिखे ।
मुसलमानों के अनेकों त्योहारों में ईद का महत्व बहुत है इस त्योहार को महापर्व के रूप मनाया जाता है चूँकि यह पर्व रमज़ान जैसे पवित्र महीने में पुरे एक महीने रोज़ा(उपवास)के बाद आता है , यह कहा जाये की एक महीने दिन में भूखा रहने के बाद आज से दिन मे खाने पिने पर धार्मिक कोई पाबन्दी नहीं है । आज के दिन सुबह सबेरे अच्छे अच्छे कपडे पहन कर खुशबु लगाकर युवा बूढ़े बच्चे ईदगाह की ओर जाते हैं। और ईद की नमाज़ अदा करने के बाद गले मिल के एक दूसरे को बधाई देते हैं और एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाते है ।




Recent Comments