मतदाता सूची को अधतन करने का निर्देश

मशरक (सारण) :
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित किसान सभागार मे उप विकास आयुक्त सारण ने एक बैठक कर मतदाता सूची को अधतन करने का निर्देश दिया ।

जिसमें उप विकास आयुक्त रोशन कुशवाहा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची मेंं आवश्यक कार्यो के तरफ ध्याणाकर्षित किया ।

उप विकास आयुक्त श्री कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि पुरूष और महिला का लिंगानुपात ससमय ठीक करें। मृतक मतदाता का सूची से से नाम विलोपित करने का निर्देश दिया। वहीं छूटे महिलाओं कि नाम जोड़ने पर भी बल दिया गया।