मढ़ौरा में 20 व 21 अक्टूबर को होगी 36 वी जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता
# जिले के सभी प्रखंडो के स्कूली व गैर स्कूली खिलाड़ी लेंगे भाग।
# सीनियर, जूनियर व सब जूनियर बालक बालिकाओं की होगी इंट्री।
# इसमें चयनित खिलाड़ी सीधे बैंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल।
#प्रतियोगिता का आयोजन सचिव मढ़ौरा एथलेटिक्स संघ के सचिव सच्चिदानंद ओझा को बनाया गया है।

मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय एथलेटिक्स संघ की एक बैठक गुरुवार को यहा प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज़ की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक में 36 वी सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी 21 एवं 22 अक्टूबर को मढ़ौरा हाई स्कूल के मैदान में कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रतियोगिता में सारण के सभी प्रखंडो के स्कूली और गैर स्कूली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग के यानी सीनियर, जूनियर और सब जूनियर बालक तथा बालिकाओं के लिए होगी और इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी बंगलुरू में आयोजित होने वाले अंतरजिला राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के खाने व ठहरने आदि की सारी व्यवस्था स्थानीय आयोजन समिति के द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन सचिव मढ़ौरा एथलेटिक्स संघ के सचिव सच्चिदानंद ओझा को बनाया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जिला सचिव गजेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, अमित सौरभ, यशपाल सिंह, मनीष कुमार, राजेश प्रजापति, प्रभाकर सिंह, गोरा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।