
कुमुद रंजन सिंह—
बेन( नालंदा )आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता अभियान(स्वीप कार्यक्रम) की कड़ी ज़िला स्वीप आइकॉन आशुतोष कुमार मानव ने मंगलवार को प्रखंड के जनकपुर में कहा कि वोट हमारा ऐसा हथियार है जिसके बदौलत ही हम अपने
देश की आज़ादी को बरक़रार रख सकते हैं. गाँव में चौपाल लगाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए श्री मानव ने लोगों से संवाद किया तथा जागरुकता रैली भी निकाली. ख़ासकर महिलाओं एवं युवाओं से कहा कि आने वाले तीन नवम्बर को विधानसभा के चुनाव में आप सभी अपने पड़ोसियों तथा पूरे गाँववासियों को जागरुक करते हुए बूथ पर जाकर वोटिंग के लिए कहें और वोट दिलवाकर जागरूक मतदाता का कर्तव्य निभाएँ. बीडीओ मो. ज़ियाऊल हक़ एवं दिव्यांग संघ के ज़िलाध्यक्ष हृदय यादव ने कहा कि वोट देकर ही आप अपने पसंद की सरकार बना सकते हैं. क़ोरोना काल के चलते फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उपस्थित मतदाताओं एवं भावी वोटरों महिलाओं तथा युवाओं से ख़ासकर अनुरोध किया गया कि वे मास्क लगाकर ही वोट देने जाएँ. बीडीओ ने कहा कि हमें हर क़ीमत पर अपने वोट का प्रयोग करना है ताकि स्वच्छ सरकार का गठन हो सके. संकल्प सभा सह जागरुकता कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों के साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रैली भी निकाली जिसमें कई तख़्तियाँ , बैनर आदि लेकर गगनभेदी नारे लगाए गए. मौक़े पर प्रभा रानी, पूनम प्रजापति, दिव्यांग ज़िलाध्यक्ष हृदय यादव, राष्ट्रीय निशक्त खिलाड़ी कुन्दन कुमार पाण्डेय, अमित कुमार पाण्डेय, सौरव कुमार, अवधेश प्रसाद सिन्हा,रश्मि कुमारी,रजनी कुमारी, माधुरी सिन्हा, जिनत परवीन, उषा कुमारी, रिंकी देवी, मंजू, इन्दु कुमारी, ने सराहनीय भूमिका
निभाई.




Recent Comments