मढ़ौरा ।
नगर क्षेत्र के गढ़देवी चौक पर एक स्कॉर्पियो में बीजेपी और जदयू का झंडा मिला । इसकी जानकारी पर सीओ ने प्रचार सामग्री को जप्त कर वाहन के चालक और भाजपा और जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला दर्ज कराया है । मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को नगर के गढ़देवी चौक पर स्थानीय थाना वाहन जांच कर रही थी । इसी दौरान पुअनि हेमलता कुमारी के द्वारा एक उजले स्कॉर्पियों से बीजेपी जदयू और हम पार्टी का छोटा बड़ा झंडा बरामद किया । गाड़ी में इसके साथ बीजेपी और जदयू का कमल और तीर छाप का गले का पट्टा भी पाया गया । बिना अनुमति की गाड़ी बीआर 31पी 5333 में प्रचार सामग्री के परिवहन को लेकर को जप्त कर लिया गया है । मामले में वाहन चालक हरपुर बनियापुर निवासी नीरज कुमार के साथ जदयू बीजेपी और हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का एक प्राथमिकी सीओ रवि शंकर पांडे ने दर्ज कराया है ।




Recent Comments