
गड़खा। गड़खा थाना क्षेत्र के परसा में खेत में लहलाहाती गेहूं के फसल को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा काट लिया गया। इस संबंध में पीड़ित परसा गांव निवासी रामलखन साह के पुत्र दिलीप कुमार ने थाने में आवेदन दिया। जिसमें कहा कि एक वर्ष के लिए अरुण सिंह से 30 कट्ठा जमीन मालगुजारी पर लिया हूं तथा उसमें गेहूं का फसल उगाया हूं।जिसे राजकुमार राय सुभाष राय ललन राय गेहूं की फसल काट रहे थे जब मैं गया और पूछा कि क्यों हरा फसल काटकर बर्बाद कर रहे हो तो मुझे गाली गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे। मैं किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा। इस संबंध में पंचायत हुआ तो उक्त लोग पंचायत नहीं माने और केस नहीं करने की धमकी भी दी।




Recent Comments