मढ़ौरा (सारण)। झारखंड के धनबाद जिले की झरिया पुलिस ने स्थानीय मढ़ौरा पुलिस के सहयोग से बरदहियां गांव में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामलों में फरार चल रहे आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया। झरिया थाना के पुअनि सौरभ कुमार ने बताया कि बरदहियां निवासी किशन कुमार उर्फ राहुल, झरिया थाना कांड संख्या 318/25 में हत्या और आर्म्स एक्ट का नामजद अभियुक्त है और लंबे समय से फरार चल रहा है।न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने उसके पैतृक घर पर इश्तहार चिपकाया है।

वहीं इसी मामले में पुलिस ने सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदाहा निवासी सुजीत राय उर्फ सुजीत कुमार और रमन पाण्डेय, पिता- विनोद पाण्डेय के घरों पर भी इश्तहार चस्पा कर विधिवत तामिला कराया। पुलिस ने बताया कि कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले न्यायालय के निर्देशानुसार यह कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है।




Recent Comments