बगहा संवाददाता की रिपोर्ट :-
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अतर्गत प्रखंड बगहा एक के रतवल गाँव में 11हजार विधुत तार की चपेट में आने से एक 55 वर्षिय व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में रविवार को हो गई । घटना प्रखंड बगहा एक के चंदरपुर- रतवल पंचायत के रतवल गाँव की है। मृतक के बड़े भाई गोविन्द राव ने बताया कि उनके छोटे भाई विनोद राव सुबह में रतवल चौक स्थित सड़क के समीप बन रहे घर देखने गये थे।अचानक 11हजार विधुत तार टुट कर गिरा गया था। तथा विधुत तार की चपेट में आ गये । तथा गंभीर रूप से जख्मी हो गये । उन्होंने बताया कि गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि विधुत विभाग के लापरवाही के चलते 11हजार विधुत तार टुट कर गिर गया था। जिसके कारण अचानक चपेट में आ गये । जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। तथा इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। इधर अचानक मृत्यु हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। तथा परिजनों को रो- रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने विधुत विभाग के अधिकारियों से शीघ्र ही पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि की मांग की है।





Recent Comments