दैनिक खोज खबर/सोनपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा, सारण पूर्वी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 30 जून 2026, प्रातः 10:30 बजे, हरिहरनाथ मंदिर सभागार, सोनपुर में आयोजित होने वाले भव्य छात्र सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक सोमवार के शाम सोनपुर में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, छात्र सहभागिता एवं व्यवस्थाओं सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं सांसद राधा मोहन सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सांसदगण, विधायकगण, विधान परिषद सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश एवं प्रमंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न कोचिंग संस्थानों के प्रबंधकों एवं शिक्षाविदों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि अपने बौद्धिक उद्बोधन के माध्यम से केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित छात्र, युवा, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही वे छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, संविधान के प्रति कर्तव्य तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के योगदान पर प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन सभी सम्मानित अतिथियों का भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पारंपरिक रूप से सम्मान किया जाएगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क, अधिकाधिक छात्र सहभागिता, अतिथि स्वागत, मंच संचालन, मीडिया समन्वय, पंजीकरण, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुकेश यादव,क्षेत्रीय प्रभारी श्री वरुण राज सिंह जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा,जिला महामंत्री दिव्यांशु गौतम,जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह एवं श्री विक्रांत सिंह,जिला मंत्री श्री राहुल कुमार पुरी मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह,आशुतोष कुमार यशवंत, राहुल चौधरी प्रिंस पांडेय,पवन शर्मा, रतनेश कुमार,अभिमन्यु सिंह आदर्श कुमार सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाते हुए इस छात्र सम्मेलन को ऐतिहासिक, अनुशासित एवं सफल आयोजन बनाया जाएगा।