मढ़ौरा/सारण
स्थानीय पीएसएस के सहायक अभियंता ने बिजली कार्य संधारण के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा कार्य रोकने, मारपीट करने और जाति सूचक प्रताड़ना का एक मामला दर्ज कराया है । सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार ने आवेदन में बताया है कि वे वर्तमान में विधुत कार्यालय मढ़ौरा में कार्यरत है । मंगलवार की रात्रि मढ़ौरा खूर्द वार्ड 14 में विधुत शार्ट सर्किट के कारण विधुत संचालन बाधित था । इसकी जानकारी उन्हे मिलने पर उन्होने विधुत कर्मियों को भेजा था । रात के 8:45 में सुचना दी गयी की कुछ लोग कार्य में व्यावधान डाल उन्हेचकाम करने से रोक रहे है और अभद्र व्यावहार कर रहे है । जानकारी पर वे तत्काल एक फ्रेन्चाइजी कर्मी मनीष सिंह के साथ बाइक से मौके पर पहुंचे ‌। इकने पहुंचने पर भी बहुत सारे लोग विधुत कर्मियों से गाली गलौज केचसाथ अभद्र व्यावहार कर रहे थे । जब उन्होने लोगों से ऐसा करने से मना किया तो सभी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये उनके साथ भी गाली गलौज शुरु कर दिया । इस दौरान एक ने लपक कर उन्हे बाइक से खींच कर मारपीट शुरु कर दिया । गला में गमछा फंसाकर जान से मारने की नियत से दबाने लगे । इस दौरान उनका दम घुटने लगा, कब वह चिल्लायें तो मनीष व अन्य कर्मी दौड़कर पहुंचे तो वह बच सका । सभी लोगों ने उनके साथ कर्मचारी विरेन्द्र कुमार, चन्द्रशेखर कुमार सुमन, अखिलेश सिंह के साथ भी मारपीट और गाली गलौज किया । मामले में सहायक अभियंता ने मढ़ौरा खूर्द डीह निवासी ध्रुव नरायण सिंह, निरज कुमार, सुधीर कुमार, सोनालाल सिंह सहीत चार पांच अज्ञात को आरोपित किया है । मामले में सहायक अभियंता ने सभी आरोपियों पर योजनावद्ध तरिके से सामुहिक रुप से सरकारी कार्य में बाधा डालने जाति सूचक शब्दों से प्रताड़ित करने और जान मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया है । एई ने धटना के बाद भी हत्या के लिये धमकाने की बात कही है । मामले में मढ़ौरा प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है । इधर आरोपित में क्रांग्रेसी नेता ध्रुव नारायण सिंह ने कहा उन्हे और उनके परिवार को फर्जी ढ़ंग से फंसाने का प्रयास किया गया है ‌।