पल्स पोलियो कार्यक्रम का हुआ उदघाटन

✍️संजय विजित्वर (हाजीपुर)- स्थानीय दिग्घी कला पूर्वी, आंगनवाड़ी कोड-120 वार्ड संख्या-10 पर पूर्वाहन 10:00 बजे आज डॉ इंद्रदेव रंजन सिविल सर्जन वैशाली ने पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विभा कुमारी सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी हाजीपुर शहरी क्षेत्र डॉ आरके साहू, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ एस के रावत, जिला वेक्टरबाॅर्नडिजीज नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, एसएमओ डब्लूएचओ, डॉ श्वेता राय , एसएमसी यूनिसेफ, मधुमिता कुमारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। पल्स पोलियो कार्यक्रम 15 सितंबर से 19 सितंबर तक संचालित किया जाएगा एवं दिनांक 21 सितंबर को बी- टीम द्वारा सभी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जिले में कुल लक्षित बच्चों के टीकाकरण हेतु समुचित व्यवस्था कर दी गई है। सिविल सर्जन वैशाली द्वारा जिला वासियों से अपील की गई है कि वह अपने 5 साल तक के बच्चों को पोलियो के इस अतिरिक्त खुराक को अवश्य पिलाएं।