जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस केंद्र में किया गया ध्वजारोहण


दैनिक खोज खबर/छपरा। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस केंद्र में ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी सारण श्री समीर द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर महादलित टोला में ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया गया तथा स्थानीय निवासियों की समस्या सुनकर उक्त वार्ड में सरकारी विद्यालय एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। वही उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी की उपस्थिति में मेहिया दलित बस्ती, नया नगरी, वार्ड संख्या-06 में नगनरायण मांझी द्वारा झंडोलतन किया गया। साथ ही छपरा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर संस्था प्रधान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौक़े पर स्कूली बच्चों सहित रंग कर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।