तरैया में पिकअप वैन से चार ड्राम में दो सौ लीटर अवैध देशी शराब बरामद
● अवैध शराब के साथ चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
छपरा। तरैया थाना क्षेत्र के सारण तटबंध के रास्ते मंगलवार की रात्रि में पिकअप वैन पर लाद कर ले जा रहे हैं अवैध शराब को तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान बरामद किया है। वही पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पिकअप चालक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र फैजुल्लाहपुर गांव निवासी कृष्णा राय बताया जाता है। बरामद शराब की मात्रा चार गैलेन में दो सौ लीटर बताई जाती है। इधर पिकअप चालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सामाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
-/-




Recent Comments