
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। वुधवार 11 फरवरी 2026 को स्थानीय थाना खेल मैदान, मढ़ौरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चित्राली उपाध्याय ने भारत माता के गीतों से देशभक्ति का संचार किया और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात रखी। मुख्य वक्ता विद्या भूषण जी ने सनातन धर्म की गहराई को समझाया और मढ़ौरा के उन वीर सपूतों को याद किया जिन्होंने धर्म और राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया। मधेपुरा के जिला संघ प्रचारक साहिल जी ने संगठन के विचारों को साझा किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवा निवृत शिक्षक जय नारायण सिंह ने धर्म परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर समाज को जागरूक किया।जिसको लेकर भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण हैं। स्थानीय आम लोगों की भागीदारी से मढ़ौरा में भव्य आयोजन संभव हो सका। इसका संदेश पूरे सुदूर गांवो तक पहुंचाने का था और कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की औपचारिक समापन भाजपा नेता मनोज सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मुन्नालाल गुप्ता , कोषाध्यक्ष ललन जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार उजाला, मोहन पांडेय, एवं अन्य सदस्य
कार्यक्रम के संचालन कर्ता डॉक्टर सतीश कुमार सिंह,
आयोजन में मंच पर वक्ता विद्याभूषण सिंह, अशोक सिंह, बलिराम तिवारी,चित्राली उपाध्याय,
सकल सनातन समाज, मढ़ौरा
संगीत के माध्यम से संत कुमार सिंह, मुनीद्र सिंह ,अनिल सिंह, के द्वारा संगीत का भी आयोजन हुआ




Recent Comments