दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की रात इलाज के लिए गंभीर हालत में दो युवकों को भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल मशरक के बड़वाघाट गांव निवासी 18 वर्षीय गुलसन कुमार और 23 वर्षीय विनय कुमार हैं। घटना के बारे में बताया गया कि बाइक सवार मढ़ौरा गये थें वहीं से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे कि मशरक शीतलपुर एस एच 73 पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।