👉एनडीए प्रत्याशी व्यास सिंह ने ने किया दरौंदा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क

✍️परमार मीडिया नेटवर्क

♨सीवान : आपके आशीर्वाद से मैंने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में जो विकास के योजनाओं को जमीन पर उतार कर दिखाया है । यह तो एक उदाहरण मात्र है । इस चुनाव में आप अपना आशीर्वाद पुन: देने की कृपा कीजिए । दरौंदा क्षेत्र को मैं विकास के मामले में राष्ट्रीय फलक पर स्थापित कर के आप सभी का मान बताऊंगा । उक्त बाते शनिवार को दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने दरौंदा प्रखंड के गांवों में जनसंपर्क करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि दरौंदा को विकास के मामले में राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाना मेरे जीवन का लक्ष्य है ।

गौरतलब हो कि विधायक श्री सिंह ने शनिवार को दरौंदा प्रखंड के पांडेयपुर ,सहदौली, चांचौरा डिब्बी,खरसरा,फलपुरा, चकरी सहित आसपास के दर्जनों गांवों में अपने समर्थको के साथ जनसंपर्क किया ।

इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अक्षयबर प्रसाद,मुखिया धनु भारती, धोधा सिंह, बशिस्ट सिंह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सरपंच कमलेश सिंह , मुखिया नागेन्द्र मुखिया,मुखिया विजय सिंह , मनोज साह, संतोष ठाकुर, रंजीत सिंह, गुड्डू ओझा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे ।