
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के सिसवां रसुलपुर में भाजपा पश्चिमी मंडल द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जिला परिषद प्रत्याशी मुन्ना सिंह के व्यापारिक प्रतिष्ठान परिसर में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।मंडल अध्यक्ष अनिल कु. सिंह के अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री श्रीमती नीलम राम भारती एवं मंडल अध्यक्ष अनिल कु. सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, विचारधारा के विस्तार तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांत को कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक बताया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री अनीता नवीन, जिला परिषद प्रत्याशी (भाग-1 मढ़ौरा) मुन्ना सिंह, विधानसभा संयोजक डॉ. रामबाबु सिंह,प्रो. राम बाबु सिंह, श्यामनंदन शर्मा विद्रोही,धनंजय शर्मा, गामा सिंह, शंभू प्र. सिंह, भीखम सिंह,सोनू कुमार सिंह,
डॉ. वकील प्रसाद,तारा देवी,
कनिष्क दुबे, ब्रजेश कुंवर, उमेश सिंह, पुष्पा देवी,मीरा पाण्डेय,
मंजू देवी, आदित्य शुक्ला, आई.टी. सेल संयोजक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।शिविर के अंत में संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।




Recent Comments