पटना 2 फरवरी ।बिहार प्रतिभाओं की खान है पत्रकारिता के क्षेत्र में बिहारी प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है बदले समय में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर डिजिटल का प्रभाव पड़ा है ऐसे दौर में बिहार में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अरनव मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड न्यूज़ एजेंसी का शुभारंभ शुभ संकेत है इसके लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार सिंह बबलू व वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिह बधाई के पात्र हैं।अरनव मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के नवनिर्मित कार्यालय व हाईटेक स्टूडियो का आज पटना के बोरिंग रोड इलाके में शुभारंभ हुआ। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया स्टूडियो का शुभारंभ इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी,बिहार सरकार गृह विभाग में विशेष सचिव आईपीएस अधिकारी विकास वैभव, चकाई से निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह विधायक अरुण कुमार सिंह , पारू के विधायक अशोक कुमार सिंह अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह तरैया के विधायक जनक सिंह मढ़ौरा के विधायक जितेंद्र कुमार राय बैकुंठपुर के विधायक प्रेम शंकर यादव बनियापुर के विधायक केदारनाथ सिंह पटना दीघा से विधायक संजीव चौरसिया बांकीपुर विधायक नितिन नवीन लालगंज से विधायक संजय कुमार सिंह बिस्कोमान चेयरमैन और विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह बिहार राज्य महिला आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा, समाजसेवी विकास चंद्र गुड्डू बाबा गुरु डॉक्टर एम रहमान समेत कई गणमान्य उपस्थित थे आगत अतिथियों का स्वागत अरनव मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनूप नारायण सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर किया इस अवसर पर अरनवनव मीडिया के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता ओम कुमार सिंह प्रबंधक आचार्य रूपेश कुमार पाठक प्रबंधक धीरज कुमार सिंह भी उपस्थित थे। कंपनी के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार सिंह बबलू ने आगत अतिथियों को कंपनी का स्मृति चिन्ह भेंट किया।अरनव मीडिया बिहार की पहली डिजिटल प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एकलौती न्यूज़ एजेंसी है जो मीडिया मैनेजमेंट इवेंट फिल्म निर्माण व आईटी सेक्टर में भी कार्य करेगी।