
छपरा। जिले के तरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छपिया पंचायत से युवा समाजसेवी व तरैया से निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ कर अपना दमखम दिखा चुके मिथिलेश कुमार राय की पत्नी वीणा देवी ने मुखिया प्रत्याशी के तौर पर आज अपना नामांकन किया नामांकन जुलूस में उमड़ी भीड़ बिना देवी और मिथिलेश कुमार राय की लोकप्रियता को बता रही थी। मिथिलेश कुमार राय ने राजद के बागी उम्मीदवार के तौर पर तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ताल ठोक कर सभी को चौंकाया था यादव मतदाताओं की गोलबंदी अंतिम समय में मिथिलेश राय के पक्ष में ही हुई थी। नामांकन के पश्चात मुखिया प्रत्याशी छपिया पंचायत बिना देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है जिसके लिए वह पूरी तरह से कृत संकल्पित है गांव में लड़कियों की शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य के साथ ही साथ सड़क बिजली पानी की समस्या को दूर करेंगे सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाएंगे वंचित तबकों पर सबसे ज्यादा ध्यान देंगी राशन किरासन वृद्धावस्था पेंशन नल जल योजना जल जीवन हरियाली जैसी योजनाओं का 100 फ़ीसदी आम लोगों तक पहुंचेगा। इस अवसर पर मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि वे लोगों की सेवा में वर्षों से लगे हुए हैं इसी का परिणाम है कि लोगों के दबाव में बिना देवी छपिया पंचायत से चुनाव लड़ रही हैं और यह चुनाव आम जनता ही उन्हें लड़ा रहा है लोगों ने जो प्यार स्नेह दुलार नामांकन जुलूस में दिखलाया है इससे परिणाम साफ नजर आ रहा है लोगों को उन पर और बिना देवी पर पूरा विश्वास है।




Recent Comments