✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सीवान ) प्रखण्ड़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का समय नजदीक आते देख क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छठ घाट की सफाई में ग्रामीण युवा जोर-शोर से लगे हैं। इसी कड़ी में अरंडा, उसरी, धनौती, सहुली, तेलकथू, फलपुरा, पकड़ी, गायघाट, कन्हौली, बलेथरी, पियाउर, रजनपुरा सहित दर्जनों गांवों के युवा की अगुवाई में स्थानीय नदी वाण गंगा व गांव स्थित तालाब को साफ किया गया। जिसमें तालाब के अंदर मौजूद जलीय पौधे एवं घास-फूस को बाहर निकाल अच्छी तरह साफ किया। बताते चलें घाटों की सफाई बाद सुंदर दिखाई पड़ने लगा है मौके पर उपमुखिया वृजानंद शर्मा, कृष्णा शेखर जयसवाल, सोनु सोनी, केतु चौधरी, विकाश कुमार, कमलेश कुमार, डॉ धनन्जय प्रसाद, कमलेश कुशवाहा, रमेश भगत, मनोज राम, शैलेश यादव, उपेंद्र साह, जन्मेजय प्रसाद, सनी यादव, अलोक सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments