
अमनौर।सरकार द्वारा बाढ़ पीडितों के लिए चलाये गये समुदायिक रसोई में उपयोग हुये राशन की राशि का भुगतान अबतक निर्गत नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को प्रखंड के दर्जनों समुदायिक रसोई केन्द्र के प्रभारियो (शिक्षको) ने अमनौर सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ की आपदा को देखते हुए सरकार व अंचल कार्यालय के निर्देश पर सामुदायिक रसोई चलाने की जिम्मेदारी हमलोगों को सौंपी गई थी. जिसमें प्रखंड के शिक्षकों को समुदायिक रसोई कैम्प प्रभारी नियुक्त किया गया था. सामुदायिक रसोई चलाने के लिए अग्रिम राशि के रुप में बीस हजार रुपये दिये गये थे. उसके बाद कुछ सेंटरों द्वारा दबाव बनाने पर दोबारा कुछ राशि दी गई. अंचलाधिकारी ने सभी प्रभारियों को आदेश के साथ आश्वासन भी दिया था कि अपने स्तर से किराना दुकान से उधार सामान लेकर रसोई चलाये. राशि का तुरंत भुगतान कर दिया जाएगा. लेकिन आज तक किराना दुकान का बकाया राशि नहीं दिया गया है और ना ही भोजन तैयार करने वाले मजदूर की राशि भुगतान की गई है. जिससे हमसभी को मानसिक पीड़ा हो रही है. राशन दुकानदारों व रसोईया मजदूर का बकाया राशि नहीं देने के कारण हमेशा उनलोगों द्वारा प्रताड़ित होना पड़ रहा है. इसको लेकर शिक्षकों द्वारा एक लिखित ज्ञापन अंचल कार्यालय को सौपा गया. विरोध प्रदर्शन करने वालो में शैलेंद्र कुमार,प्रभात कुमार सिंह, अजीत कुमार पाण्डेय, मुकेश कुमार,धर्मेंद्र कुमार गिरी, सुबोध मंडल ,चंदेश्वर दुबे,वीरेंद्र कुमार राम, आशुतोष कुमार, विनय कुमार, अरुण कुमार ओझा, नवल किशोर सिंह, विनोद कुमार सिंह, अशोक कुमार, रविंद्र प्रसाद राय, त्रिभुवन कुमार, अजय महतो, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार मांझी, गणेश राम, ओम प्रकाश राय,प्रदीप,सुमन कुमार ,संजय कुमार सिंह, अमरनाथ चौधरी आदि शिक्षक शामिल थे.इधर सीओ द्वारा बताया गया कि समुदायिक रसोई कैम्प द्वारा खरीद कर लाये गये समानो का जीएसटी विपत्रप्रस्तुत करने पर भुगतान किया जायेगा.
-/–




Recent Comments