
छपरा। बिहार एसटीएफ एवं सारण पुलिस के संयुक्त अभियान में जिले का 25 हजार रुपये का ईनामी एवं 04 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात वांछित अपराधी जटा शंकर सिंह उर्फ जटा सिंह गिरफ्तार कर लिया गया। इसने अपने सहयोगी अपराधियों के साथ मिलकर वर्ष 2019 में मढ़ौरा बाजार में कर्त्तव्य के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक मिथलेश साह एवं सिपाही फारुख आलम की हत्या कर उनके सरकारी हथियारों को लूट लिया था। जिसको लेकर कांड संख्या 596/19 में चार साल से फरार 25 हजार का इनामी अभियुक्त जटा सिंह था। जटा सिंह पिता योगेंद्र सिंह ग्राम गोविंदापुर थाना तरैया का निवासी हैं, जिसे उसके बहन के घर दाउदपुर से गिरफ्तार बताया गया।
.
.




Recent Comments