रसूलपुर/एकमा।धूप खिली थी और बारिश भी हो रही थी।प्रकृति यह अद्भुत नजारा एकमा में लोगों ने देखा।हालांकि यह संयोग मात्र दो -चार मिनट तक ही दिखा पर लोगोंं ने इस नजारे का लुत्फ उठाया और कहा कि सियार के बियाह हो रहल बा।प्रकृति के इस दुर्लभ संयोग पर भोजपुरी क्षेत्रों में माना जाता है ऐसे मौसम में सियार परिणय प्रेमालाप में होते है इसलिए कहा जाता है कि सियार का विवाह हो रहा है।एकमा चट्टी पर सुबह के नौ बजे आसमान मेंं उमड़ते घुमड़ते हल्के बादलों से मौसम सुहावना दिखा और इसी बीच बादल के एक टुकड़े ने सुबह के खिली धूप में झमाझम बारिश करा दी।इस नजारे को सभी ने अपने मोबाइल के कैमरे से विडियो और फोटो ग्राफी किया और कहा कि ऐसे संयोग कभी कभी दिखता है।बारिश के बीच खिली धूप में इन्द्र धनुष भी बनते देखा जाता है।