सारण  : डोरीगंज मे अलग-अलग दो वाहन चोरी 
#एक पिकअप वैन एवं एक बाइक चोरी के मामले दर्ज 
#न्यूज़ इनपुट -दिग्विजय सिंह बबलू 
डोरीगंज -:
“””””””””””
स्थानीय थानाक्षेत्र  के दो अलग – अलग स्थानो  से सोमवार  की रात  दरवाजे पर खड़ी एक पिकअप वैन तथा एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
पहले मामले मे डोरीगंज थानाक्षेत्र के ईस्मालपुर गाँव निवासी विजय शंकर राम के द्वारा इस मामले मे अज्ञात चोरो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है  जिसमे बताया है कि 
अपने घर के सामने पिकअप लगाया  था , जो सुबह गायब मिला वही उक्त थानाक्षेत्र के ही दफ्तरपुर गाँव निवासी दीपक कुमार सिह के द्वारा दरवाजे पर खड़ी बाईक गायब होने के संबंध मे अज्ञात चोरो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि  मामले की प्राथमिकी दर्ज छानबीन की जा रही है ।