मढ़ौरा के सब इस्पेक्टर को मिला वेहतर कार्य का प्रशंसा पत्र
मढ़ौरा के सब इस्पेक्टर को मिला वेहतर कार्य का प्रशंसा पत्र मढ़ौरा । स्थानीय थाना में पदस्थापित पुअनि अनुरंजय कुमार को उनके वेहतर कार्य को लेकर प्रशंसा पत्र जारी किया गया है । मढ़ौरा थानाध्यक्ष प्रशिक्षु एसपी संदीप सिंह द्वारा जारी पत्र में प्रशंसा पत्र में पुअनि अनुरंजय कुमार के कड़ी मेहनत और समर्पण को स्वीकार किया है । प्रशिक्षु एसपी ने पत्र में कहा है की हाल के दिनों में कार्य के प्रति समर्पण को देखा गया है। निश्चित रुप से उनका कार्य टीम के लिए एक मूल्यवान अतिरिक्त हैं । प्रशिक्षु एसपी ने पुअनि पर यकीन करते हुये लिखा है कि आप इस कड़ी मेहनत को बनाए रखेंगे और अपने कर्तव्य को निभाने के लिए उसी जोश और जुनून के साथ प्रेरित होंगे । अपने सहयोगी कर्मी के अच्छे कार्य पर प्रशंसा पत्र जारी कर प्रशिक्षु एसपी का पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाने का एक सफल प्रयास माना जा रहा है । इस कार्य का अन्य पुलिसकर्मियों ने भी प्रशंसा किया है ।




Recent Comments