मढ़ौरा में बकाया बिजली बिल जमा करने के लिये रविवार को भी काउंटर रहेगा खुला

मढ़ौरा : स्थानीय विधुत कार्यालय का जमा काउंटर बकाया बिजली बिल जमा हेतु 30 जून रविवार को भी खुला रहेगा।जिससे बकाया बिजली बिपत्र वाले ग्राहक दिन के दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक राशि कार्यालय काउंटर पर जमा कर सकते है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मढ़ौरा के सहायक विधुत अभियन्ता देवेंद्र कुमार ने बताया कि छुट्टी के दिन में कार्यालय के जमा काउंटर खुले रहने से नौकरी पेशा और वरिष्ठ नागरिकों कोकाफी सहूलियत होगी।वहीं बिभाग का राजस्व संग्रह में भी बृद्धि होगा ।