परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान ) : अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी चंद्रमा राम ने क्षेत्र आधा दर्जन गरीब, असहाय जरूरत मंद लोगों के बीच मंगलवार को कम्बल का वितरण किया गया है। कंबल मन्द्रपाली के मन्नू महतो, तेककथू पंचायत के बच्ची देवी, प्रभावती देवी पति श्रवण साह, संध्या देवी पति मनोज राम, पियाऊर पंचायत में झौवा निवासी उर्मिला देवी के बीच कम्बल का वितरण हुआ। वही सीओ श्री राम ने बताया कि प्रत्येक पंचायतों में तीन-तीन गरीब, असहाय जरूरत मंदों के बीच कम्बल का वितरण किया जाएगा। मौके पर सहायक वली आजम, अंचल निरीक्षक ओमकार नाथ राम, अंचल नाजिर रवि प्रकाश, राजस्व कर्मचारी शशिभूषण प्रसाद आदि उपस्थित थे।