
माझी ,सारण ।मांझी प्रखंड के मटियार पंचायत के मटियार पंचायत भवन पर बिहार सरकार के आदेश के बाद मटियार पंचायत के मुखिया सुशीला देवी की अध्यक्षता में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बैठक की गई। बैठक में मुखिया सहित आंगनबाड़ी आशा पंच वार्ड सदस सहित सभी लोग मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया सुशीला देवी ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार सभी लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करना है। तथा लोगों को कोरोना वायरस से कैसे बचाव हो इसकी जानकारी घर घर तक पहुंचाना है। इस बैठक के दौरान सभी लोग सरकार के दिशा अनुसार सोशल दूरी बनाकर बैठक में भाग लिया।




Recent Comments