तरैया/सारण
प्रखण्ड में विदेशों या अन्य राज्यो से घर आने वाले लोगो को 14 दिनों तक होम कोरोटाइन सेंटर में रखा जायेगा।जिनके पास होम कोरोटाइन की व्यवस्था नहीं है उनके लिए प्रखण्ड के 13 पंचायतों में एक-एक विद्यालय भवन को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है।जिसमें बाहर से गाँव आये लोगो को रखा जायेगा।बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि डुमरी पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर फरीदन,पचभिण्डा पंचायत में मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया,तरैया पंचायत में आदर्श मध्य विद्यालय तरैया,डेवढ़ी पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरेया वसंत,भटगाई पंचायत में उच्च विद्यालय परौना,सरेया रत्नाकर पंचायत में नेपाल सिंह उच्च विद्यालय गवन्द्री, पचरौर पंचायत में मध्य विद्यालय रसीदपुर हिन्दी, नारायणपुर पंचायत में मध्य विद्यालय नारायणपुर, चैनपुर पंचायत में मध्य विद्यालय गलिमापुर नहर से पश्चिम,माधोपुर पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर,पोखरेरा पंचायत में राजकीय बुनियादी विद्यालय पोखरेड़ा, भगवतपुर पंचायत में मध्य विद्यालय फरीदपुरा कन्या तथा चंचलिया पंचायत में मध्य विद्यालय चंचलिया को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है।मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह,चंचलिया मुखिया सीमा कुमारी गुप्ता,डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु,भागवतपुर मुखिया मुकेश कुमार यादव,सरेया रत्नाकर मुखिया संजीव कुमार सिंह,तरैया मुखिया प्रतिनिधि विनोद माँझी व अन्य ने अपने क्षेत्र के लोगो से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील करते हुए पंचायतों में प्रचार-प्रसार किया है।तथा अपने एक वर्ष का मानदेय कोरोना मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।




Recent Comments