समस्तीपुर:पूर्व प्रधानंन्त्री भारत रत्न स्व० अटल विहारी वाजपेयी जी के तेरहवीं के अवसर पर श्रद्धाजली सभा का आयोजन

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर:
विभूतिपुर भारतीय जनता पार्टी विभूतिपूर पूर्वी मंडल बोरिया पंचायत के मध्य विद्यालय मानारायटोल के सभागार में पूर्व प्रधानंन्त्री भारत रत्न स्व० अटल विहारी वाजपेयी जी के तेरहवीं के अवसर पर श्रद्धाजली सभा का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बाबूसाहेब झा ने तथा संचालन विपिन कुमार राय नें किया।साथ ही वक्ताओं नें अटल जी के अन्त्योदय योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना, परमाणु परीक्षण आदि जैसे साहसिक फैसले को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाकर पद चिन्हों पर चल कर समाज एवम राष्ट्र हित की बात कही।बालकवि माधव कुमार नें वाजपेयी जी के योगदान को स्वलिखित कविता सुनाकर उपस्थित सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया।मौके पर शिवचंद्र प्रसाद सिंह,वीरेंद्र रजक,महंथ गोपाल दास,श्याम भारती,चुमन दास,ताराकान्त राय,विमल राय,रामाकान्त राय रमा,रामबालक दास,रामचन्द्र राय, गौरव कुमार झा आदि उपस्थित थे।




Recent Comments