मकेर(सारण)। थाना क्षेत्र के कसबा मकेर निवासी राजकुमारी कुँअर पति देवनाथ साह ने मकेर थाना में एक आवेदन दी है जिसमे उसी गांव के लोगो ने मारपीट किया है ।उन्होंने तहरीर में बताया है कि मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी कि उसी समय दो चार लोग आकर धमक गए और गाली गलौज करने लगे जब उन्हें मना किया तो मारपीट करने लगे ।मारपीट से घर की महिलाओं को बुरी तरह जख्मी कर डाला ।उनलोगों ने उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।राजकुमारी कुँअर ने सुबोध साह पिता राघो साह, हरेंद्र साह पिता नागेश्वर साह ,सूरज साह पिता भोला साह को उनसे गाली गलौज ,मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है ।पुलिस ने आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई में जुट गई हैं ।




Recent Comments