सीवान। संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में दसवें दिन धरने पर लोग जमे रहे। महिलाओं की संख्या काफी मात्रा में देखी गई लोगों के उत्साह और केंद्र की उदासीनता को देखते हुए धरना को अनिश्चित काल तक के लिए बढ़ा दिया गया धरने को संबोधित करते हुए हाफिज जुबेर असीम ने कहा कि यह सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर फेल हो चुकी है उद्योग धंधे बंद होते जा रहे हैं किसी भी तरह का विकास जो इसने वादा किया था पूरा नहीं किया आरबीआई से दोबारा पैसा मांगा जा रहा है देश की हालत बद से बदतर होती जा रही है इसलिए यह नागरिकता संशोधन कानून एनपीआर तथा प्रस्तावित एनआरसी के माध्यम से लोगों को भटकाने का असफल प्रयास कर रही है परंतु भारत के लोग जागरूक लोग हैं और आज पूरे देश में अनेकों शहरों में सरकार के इस काले कानून के खिलाफ लोग डटे हुए और तब तक संविधान पसंद लोग डटे रहेंगे ।बामसेफ नेता प्रदीप यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून एक अनावश्यक कानून है सरकार की मंशा ठीक नहीं है अगर सरकार को नागरिकता देने रहती तो सरकार ने अदनान सामी को नागरिकता दी उसी प्रकार सभी हिंदुओं को नागरिकता दे सकती थी हम स्वयं मांग करते हैं कि जो भी शरणार्थी हिंदू हैं उन्हें 1 दिन में नागरिकता दे दी जाए लेकिन यह जो प्रपंच नागरिकता के नाम पर रचा जा रहा है संविधान से खेला जा रहा है धार्मिक विभाजन की राजनीति की जा रही है इसको स्पष्ट रूप से बंद करना चाहिए और हम सब भारत के लोग इसीलिए इस पूरे मुद्दे पर सरकार के खिलाफ है परंतु यह सरकार हम नागरिकों से ना बात करना चाहती है धरना को प्रमुख रूप सेशाहिल,अब्दुल कादिर, शेरू खान ,सन्नी, मोहमद सिब्बू ,वैस शकील, पप्पु चमार,नूर आलम सिवानी, अरशद ,हाफिज जुबैर,इमामुल हक ,प्रदीप कुमार यादव,सनाउल्लाह खान,नेमत खान,मोहम्मद सलमान, रीता देवी, उषा देवी, प्रभावती देवी ,शीला देवी ने संबोधित किया।