*सीवान:बलेथरी लालनचक पुल का सड़क धंसा*
सीवान : हसनपुरा प्रखंड के बलेथरी लालनचक नवनिर्माण पुल के सड़क बरसात के प्रारम्भ में धंस गया है। स्थानीय लोगो का कहना है कि जब बरसात के पहले पानी में सड़क का हाल ये है तो बाकी बरसात में इसका क्या हाल होगा। यह पुल सड़क का अभी अप्रोच नहीं है।पुल के निर्माण के बाद पुल बलेथरी गाँव से छरना के समीप तक पुल के दोनों तरफ लगभग 500 मीटर तक मिट्टी भराई कर पिच किया गया है।लोगो ने यह भी बताया की अगर नदी में बाढ़ आ जाये तो सड़क को बह जाने में समय नहीं लगेगा। करोडो रूपए की लागत से यह पुल व सड़क बना है।





Recent Comments