*किसानों के कर्ज को माफ करें बिहार सरकार-सुशील मोदी*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
      *👉बिहार में कृषि रोड मैप फेल, किसानों की हालत खस्ता बिहार के 39 लाख किसानों पर 21,615 करोड़ का कृषि ऋण👈*
⭕पटना -बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने राज्य सरकार से किसानों का ऋण
माफ करने की मांग की है.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उत्तर प्रदेश ,
महाराष्ट्र, पंजाब और कर्नाटक की तर्ज पर किसानों के कर्ज को माफ करने की
पहल करनी  चाहिए। सुशील मोदी ने बिहार में कृषि रोड मैप के फेल होने का
आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में किसानों की ऊपज की खरीद नहीं होने से
किसानों की हालत खस्ता है।
उन्होंने कहा कि बिहार के 39 लाख किसानों पर 21,615 करोड़ का अल्पकालीन
कृषि ऋण हैं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश  सरकार ने एक-एक लाख तक के कर्ज
माफ कर जहां दो करोड़ किसानों को राहत दी है वहीं कर्नाटक ने भी 50 हजार
रुपये तक के ऋण को माफ कर 22 लाख किसानों का लाभ पहुंचाया है। बिहार
सरकार को भी 39 लाख किसानों के हित में कर्ज माफी का निर्णय लेना चाहिए।
इसके अलावा बिहार सरकार को मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक,
तेलंगना, आन्ध्र प्रदेश  ,राजस्थान और पंजाब की तरह किसानों को ब्याजरहित
ऋण देना चाहिए।श्री मोदी ने कहा कि इस साल 90 लाख मे. टन धान का रिकार्ड
उत्पादन होने के बावजूद राज्य सरकार मात्र 18 मे. टन ही खरीद पाई, नतीजतन
किसानों को औने-पौने दाम पर अपनी ऊपज को बेचने के लिए बाध्य होना पड़ रहा
है। दूसरा कृषि रोड मैप (2012-17) अपने सभी मानकों पर बुरी तरह से फेल
रहा है।