
मशरक में 60 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
मशरक (सारण)मशरक थाना क्षेत्र में बुधवार को मशरक में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब के खुदरा विक्रेता कन्हैया सिंह गाँव-मशरक को 60 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है।बरामद शराब में 30 बोतल 180 एमएल डबल ब्लू और 30 फ्रूटी पैक 8 पीएम हैं ।पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया हैं जिसमें कन्हैया सिंह, राजकुमार सिंह मशरक , बीटू सिंह मशरक पूरब टोला निवासी हैं ।जिसमें बीटू सिंह मशरक पूरब टोला निवासी शराब सप्लाई का काम करता हैं । स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है । गिरफ्तार शराब बिक्रेता को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया है ।




Recent Comments