दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना की पुलिस ने छापेमारी के दौरान गाँव के अपहृता को बरामद कर लिया है। शिकारपुर पुलिस के अनुसार अपहरण में शामिल अपहर्ता भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकारपुर पुलिस के अनुसार अपहर्ता जयमंगलापुर निवासी अभिजीत राज वर्मा है। अभिजीत राज वर्मा का एक वीडियो विगत दिनों वायरल हुआ, जिसमें गाँव में पिस्टल लहराते हुए, उसे दिखाया गया। उसको लेकर आर्म्स एक्ट के तहत अभिजीत पर शिकारपुर थाना काण्ड संख्या175/19 दर्ज़ है। उसके बाद आरोपी महीनों फरार रहा। इस मामले में शिकारपुर पुलिस का कहना है कि विगत चार दिन पहले गाँव से अपहृत महिला के पति ने थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि शहर के एक ब्यूटी पार्लर से गाँव जाने के क्रम में उसकी पत्नी अगवा कर ली गयी। इस मामला में अभिजीत राज वर्मा को आरोपी है। अपहरण के मामले में अनुसंधान अधिकारी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए अभिजीत वर्मा को गिरफ्तार करते हुए, अपहृता को बरामद कर लिया। बरामद अपहृता को न्यायालय में बयान के लिए बेतिया भेज दिया गया है। अपहर्ता ने अपहृता को लखनऊ ले गया, जहाँ से लौटने के क्रम में गिरफ़्तारी व बरामदगी हुई। उधर आरोपी का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से उसके साथ गई। इधर लेकिन अपहृता का कहना है कि उसे जबरदस्ती अगवा किया गया।