दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाने के रायपुरा बाईपास(कोल्ड स्टोरेज) के समीप बुधवार को दो बाइको की भीषण टक्कर में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।मृतकों में एक वृद्ध व एक युवक हैं मृतकों की पहचान गड़खा थाने के पोहियां गांव निवासी मोहम्मद ऐजाज(67) व परसा थाने के अंजनी मठिया गांव के अरविंद कुमार (28) के रूप में हुई है।जबकि घायलों मेें अंजनी मठिया गांव के सिकंदर राय का पुत्र रंजीत कुमार व पोहियां के मो.शाहिद का पुत्र मो.आरिफ शामिल हैैं। मिली जानकारी के अनुसार गड़खा थाने के पोहियां गांव के मोहम्मद ऐजाज अपने भांजा मो.आरिफ के साथ बाइक से शादी का कार्ड लेकर परसा बांटने के लिए जा रहे थे जैसे ही छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर रायपुरा बाईपास कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंचे कि परसा थाने के अंजनी मठिया गांव के अरविंद कुमार व रंजीत कुमार छपरा जा रहे थे के बीच दोनों बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई जिससे मोहम्मद ऐजाज व अरविंद कुमार की मौत मौके पर ही हो गई जबकि मो.आरिफ व रंजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।दोनों घायलों को इलाज के लिए गड़खा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल ने मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।इधर, मोहम्मद ऐजाज व अरविंद कुमार के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।तीन दिनों के भीतर एनएच 722 पर एक किलोमीटर के अंतराल पर एक छात्रा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।