तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक दारौंदा थाना क्षेत्र के डिब्बी चनचौरा निवासी हीरा चौधरी (50)है। बताया जाता कि हीरा चौधरी नथनपुरा गांव में रहता था और वह गांव में भीख मांगने का काम करता था। इसी बीच मंगलवार को उसका शव तालाब से पाया गया। घटना की जानकारी होने पर उसके परिजन पिंटू यादव हीरा चौधरी के शव को लेकर गांव चले गए। उन्होंने बताया कि वह 8 वर्ष से नथनपुरा गांव में रहते था। उसे कई बार घर लाया गया लेकिन वह फिर भागकर नथनपुरा आ जाता था।




Recent Comments